- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: एसडीएम ने सभी...
Mandi: एसडीएम ने सभी चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग का निर्देश दिया

मंडी: जिला मंडी के कोटली उप मण्डल में उप मण्डल अधिकारी जगदीश चन्द की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर साहिल धर्मानी, हिमाचल ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, एचआरटीसी के अड्डा इंचार्ज जोध सिंह, टैक्सी ऑपरेटर, ट्रक ऑपरेटर, स्कूल बस चालक और स्थानीय जनता व लाइसेंस बनवाने आए सभी कैंडिडेट ने भाग लिया
कार्यशाला में आए लोगों को सम्बोधित करते हुए एस डी एम कोटली जगदीश चंद ने कहा कि नाबालिग द्वारा वाहन चालन, सड़क पर घायल हेतु राहवीर योजना, हैल्मेट, सीटबेल्ट, शमन शुल्क, वाहन प्रपत्र, आदि की जानकारी हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिजन अपने नाबालिक बच्चों के हाथ गाड़ी ना दे, क्योंकि इससे जहां यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ती है, वही हमारा बचपन जाने अनजाने में हम से दूर होता जा रहा है । यदि यातायात नियमों का हर व्यक्ति पालन करेगा तो दुर्घटना कमी आएगी और देश का युवा भी सुरक्षित रहेगा। कार्यशाला को जीवनोपयोगी और महत्वपूर्ण बताते हुए शून्य दुर्घटना होना जरूरी है।





