हिमाचल प्रदेश

Mandi: नगर परिषद जोगिंदर नगर में संतोष कुमारी अध्यक्ष और प्यार चंद उपाध्यक्ष बने

Admindelhi1
13 Jun 2026 11:07 AM IST
Mandi: नगर परिषद जोगिंदर नगर में संतोष कुमारी अध्यक्ष और प्यार चंद उपाध्यक्ष बने
x

मंडी: मंडी जिला के नगर परिषद जोगिंदर नगर में आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने की। इस दौरान नगर परिषद के सभी सात पार्षद उपस्थित रहे।

चुनावी प्रक्रिया के तहत उपाध्यक्ष पद के लिए प्यार चंद एवं रीतू ने नामांकन प्रस्तुत किया, जबकि अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमारी एवं चंदर रेखा ने दावेदारी पेश की।

निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी मनीष चौधरी ने वार्ड नंबर-2 की पार्षद संतोष कुमारी को नगर परिषद जोगिंदर नगर का अध्यक्ष तथा वार्ड नंबर-1 के पार्षद प्यार चंद को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

Next Story