- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: आपदा प्रभावितों...
Mandi: आपदा प्रभावितों के लिए मंडी जिला में राहत अभियान

मंडी: मंडी जिला के 1425 आपदा प्रभावित परिवारों को मानवीय कार्यक्रम के तहत सराज, करसोग,चुराग निहरी गोहर, बालीचोकी, सदर, जोगिंदर नगर गोपलपुर,धर्मपुर ब्लाक के आश्रय के लिए प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी जाएगी। जिसमें तिरपाल, पारिवारिक, स्वास्थ्य और स्वच्छता एवं स्वच्छ पानी किट आदि जरूरी राहत सामग्री, सामाजिक संस्था एमिकेयर इंडिया, मुंबई के सहयोग से हिमाचल ज्ञान विज्ञान व तकनिकि एवं विकास समिति समिति के समन्वय से दी जाएगी। ताकि इस विपदा की घड़ी में यह उपरोक्त राहत सामग्री काम आ सके।
इस मानवीय कार्यक्रम की शुरुआत कुथाह सराज ब्लॉक से करते हुए एमिकेयर इंडिया के समन्वयक अभिजीत चटर्जी ने कहा कि अत्याधिक वर्षा के कारण पूरे प्रदेश की जनता को भयानक कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है इसलिए संस्था इस मानवीय कार्यक्रम में ज्ञानं समिति के माध्यम से अपना सहयोग दे रही हेI
समिति के कोषाअध्यक्ष एवं पूर्व सचिव भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति जन सरोकारों के लिए समर्पित एक सामाजिक संगठन है। पिछले चालीस वर्षों से यह संगठन शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सूक्ष्म बीमा के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा व स्वय सहायता समूहों एफ़पीओ के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर समाज की संरचना के लिए प्रदेश की राजधानी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यरत है। समाज में व्याप्त कुरीतियों व अंधविश्वासों के उन्मूलन हेतु समय-समय पर समिति द्वारा जागरूकता अभियानों का नेतृत्व किया जाता रहा है। वर्तमान समय में चिट्टे जैसे सिंथेटिक नशे की गिरफ्त में आ रहे या आ चुके युवाओं को बचाने हेतु समिति प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। समिति द्वारा जन सहयोग से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य किये गए व किये जा रहे हैं। आपको विश्वास दिलाती है कि इसका हर सदस्य इस दुःखद वेला में आपके साथ खड़ा है और कंधे से कंधा मिलाकर पुनर्निर्माण में सहयोग करेगा।
तकनिकी एवं विकास समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर किशोर खोसला ने कहा कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन के चलते इस बरसात अत्याधिक वर्षा के कारण पूरे प्रदेश की जनता को भयानक कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है





