हिमाचल प्रदेश

Mandi: बारिश ने बढ़ाई मंडी की मुश्किलें, सड़कें और पुल बने झील

Admindelhi1
31 Aug 2026 10:06 AM IST
Mandi: बारिश ने बढ़ाई मंडी की मुश्किलें, सड़कें और पुल बने झील
x
झमाझम बारिश से मंडी में जलसैलाब, सड़कें और पुल डूबे

मंडी: एक सप्ताह के अंतराल व भयंकर उमस व गर्मी के बीच रविवार शाम को मंडी में झमाझम बारिश हुई। बीते रविवार को मंडी में जमकर बारिश हुई थी। उसके बाद बीच बीच में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी तो होती रही मगर सही बारिश नहीं हुई। इसी बीच पूरा सप्ताह भयंकर गर्मी वाला रहा। उमस भी इतनी रही कि लोगों का यह मानना था कि इतनी गर्मी अगस्त के अंतिम दिनों में इससे पहले कभी नहीं महसूस की गई। यूं तो सुबह से ही बारिश का माहौल बना हुआ था, घुटन भरा वातावरण था, पसीने से लोग तर बतर हो रहे थे मगर शाम के समय बादलों ने अपनी घुटन को तोड़ा और जमकर बरसे। इतने जमकर बरसे कि कुछ ही समय में मंडी की सड़कें झीलों में तबदील हो गई, पानी नालियों से बाहर होकर सड़कों गलियों में बहा, पुलों पर भी पानी का जमाव हो गया, लोग परेशान भी खूब हुए मगर भयंकर गर्मी से राहत मिल गई। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मक्का की फसल व धान के लिए इस समय बारिश की अत्यधिक जरूरत है क्योंकि फसल पकने के लिए तैयार हो रही है। ऐसे में बारिश जरूरी मानी जा रही थी। रविवार को यह कमी काफी हद तक पूरी हो गई।

Next Story