हिमाचल प्रदेश

Mandi: हर्बल गार्डन सह सुविधा केंद्र के स्थानांतरण पर विरोध तेज, 12वें दिन भी क्रमिक अनशन

Admindelhi1
1 Sept 2026 9:56 AM IST
Mandi: हर्बल गार्डन सह सुविधा केंद्र के स्थानांतरण पर विरोध तेज, 12वें दिन भी क्रमिक अनशन
x
हर्बल गार्डन बचाने को प्रदर्शनकारियों का अनशन जारी, 12वें दिन भी नहीं थमा विरोध

मंडी: मंडी जिला के जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र का स्थानांतरण रोकने हेतु संघर्ष समिति के बैनर तले समस्त जोगिंदर नगर वासियों के द्वारा लड़े जा रहे आंदोलन के तहत भूख हड़ताल का 12वां दिन है। इस बीच सात सितंबर को जोगिंदर नगर में होने वाली जन आक्रोश महारैली की हर पंचायत और गांव में जोरदार तैयारी चल रही है, जिसमें पांच हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।

जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को भूख हड़ताल के 12वें दिन के क्रम को आगे बढ़ाने के लिए भराड़ू पंचायत से निशा देवी व मति देवी तथा सपैड़ू पंचायत से प्रिया व रीता देवी ने मोर्चा संभाला।

Next Story