हिमाचल प्रदेश

Mandi: अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

Admindelhi1
1 March 2026 10:13 PM IST
Mandi: अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी
x
"कोच और खिलाड़ियों को मिली बधाई"

मंडी: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के विद्यार्थियों ने अंतर-महाविद्यालय वुशु एवं ताइक्वांडो महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 23-24 फरवरी 2026 को एम.एल.एस.एम. कॉलेज सुंदर नगर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कई पदक अपने नाम किए। वुशु के पुरुष वर्ग में तरुण ठाकुर ने रजत पदक, शिवांश ने कांस्य पदक तथा महिला वर्ग में कनिका ने रजत पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में राहुल ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विद्यार्थी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकें। इस अवसर पर कुलपति व सहायक निदेशक युवा व खेल मामले ने टीम मैनेजर सहायक आचार्य विकेश कुमार राणा तथा डॉ. मोनिका शर्मा, सहायक आचार्य भौतिक विज्ञान को भी टीम के उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी।

Next Story