- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: आयुष्मान आरोग्य...
Mandi: आयुष्मान आरोग्य शिविर में लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ, 80 की जांच और 72 के एक्स-रे

मंडी: मंडी जिला के करसोग खंड की दूरदराज पंचायत तूमन्न में घर-द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग करसोग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अतिरिक्त, 72 लोगों के एक्स-रे, जबकि 56 लोगों के बीपी एवं शुगर की जांच की गई। वहीं, 23 लोगों की हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं एचआईवी संबंधी जांच भी की गई।
शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान, पीएचसी ग्वालपुर से डॉ. प्रतीक, नागरिक चिकित्सालय करसोग से हेल्थ सुपरवाइजर दया नंद वर्मा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर लोभ चंद, एक्स-रे टेक्नीशियन जय सिंह, काउंसलर नंदा तथा सीएचओ तेबन मोनिका सहित स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत तूमन्न की प्रधान तरुणा शर्मा तथा सभी वार्ड सदस्यों का आभार व्यक्त किया।





