- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: 29 जून को सजेगा...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: 29 जून को सजेगा शपथ समारोह, मंडी नगर निगम के पार्षद संभालेंगे जिम्मेदारी
Admindelhi1
25 Jun 2026 1:33 PM IST

x
मंडी: नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ के लिए 29 जून की तिथि निर्धारित की गई है। इस बारे में उपायुक्त अपूर्व देवगन की ओर से शपथ की सूचना जारी कर दी गई है।
जारी सूचना के अनुसार सभी नवनिर्वाचित पार्षद मंडी नगर निगम के कार्यालय में 29 जून को दोपहर बाद दो बजे उपायुक्त के समक्ष भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित पार्षदों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उपायुक्त की ओर से जारी एक अन्य सूचना के अनुसार मंडी नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विधायकों को भी इस शपथ ग्रहण के लिए आयोजित बैठक में बतौर निगम के पदेन सदस्य भाग लेने का आग्रह किया गया है। इनमें सदर मंडी, बल्ह तथा द्रंग के विधायक शामिल हैं।
Tagsमंडी29 जूनसजेगाशपथ समारोहमंडी नगर निगमपार्षदसंभालेंगेजिम्मेदारीMandiJune 29thOath ceremonyheldMandi Municipal Corporationcouncilorsassumeresponsibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





