हिमाचल प्रदेश

Mandi: तांदी में जुटे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, जयराम ठाकुर से की मुलाकात

Admindelhi1
6 Jun 2026 11:53 AM IST
Mandi: तांदी में जुटे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, जयराम ठाकुर से की मुलाकात
x
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने जयराम ठाकुर से लिया आशीर्वाद

मंडी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आवास पर इन दिनों जनादेश का मेला लगा हुआ है। जहां प्रदेश भर से स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में जीत दर्ज कर आए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पहुँचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की, जिसमें बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों और उप-प्रधानों ने विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही, आनी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक लोकेंद्र कुमार के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात की, जहां क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और पंचायत स्तर पर बेहतर कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सराज विधानसभा के बालीचौकी मंडल की नवगठित ग्राम पंचायतों बूंग जहलगाड़, गुराण, सुधराणी, लगड़याण (कशल), थाटा, काण्ढा, मुराह एवं खलवाण के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कांगड़ा से भी कई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचे।

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रतिनिधि जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए ग्रामीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पारदर्शिता और क्षेत्र की समृद्धि में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

Next Story