- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: नवनिर्मित...

x
मंडी: मंडी शहर के मशहूर शैक्षणिक संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय महाजन बाजार के नवनिर्मित भवन के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को विधिवत हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन एवं कन्या पूजन से किया गया, जिससे पूरे परिसर का वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर एस.वी.एम. प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल, उपाध्यक्षा स्नेह लता चोपड़ा, सचिव निर्मला कात्यायन, कोषाध्यक्ष याचना शर्मा, सदस्य बलबीर कुमार शर्मा एवं आशुतोष पाल चोपड़ा, प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंडयाल, उप प्रधानाचार्य गुरचरन सिंह एवं समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Tagsहिमाचलमंडीनवनिर्मितएसवीएम भवनशुभारंभHimachalMandinewly constructedSVM Bhawaninauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





