- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: एचआरटीसी में नई...
Mandi: एचआरटीसी में नई ट्रांसफर पॉलिसी का ऐलान, जनवरी से लागू

मंडी: हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की त्रैमासिक बैठक में महेंद्र कुमार को प्रांतीय संगठन मंत्री तथा ललित कुमार को प्रांतीय सह-संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न आयोजित इस बैठक में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों महामंत्री हरीश कुमार पाराशर, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, शुभम चौधरी, उपाध्यक्ष मनुज ठाकुर, सुभाष वर्मा, मेहर चंद कश्यप,राजन वर्मा एवं प्रेस सचिव मनोज शर्मा सहित अन्य पूरे प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों एवम् सदस्यों ने भाग लिया। सत्र के दौरान कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों पर व्यापक मंथन हुआ। संघ ने यह मांग उठाई कि शिमला, मनाली एवं धर्मशाला में चल रही अवैध वोल्वो बसों पर सरकार शीघ्र रोक लगाए, क्योंकि इनसे परिवहन निगम को प्रतिमाह लाखों रुपए का नुक्सान हो रहा है। साथ ही संघ ने सरकार से कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों के शीघ्र निपटारे की मांग की।
बैठक उपरांत संघ का प्रतिनिधिमंडल प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल से मिला। एम.डी. महोदय ने आश्वासन दिया कि बस अड्डों में नियुक्त अड्डा इंचार्ज नियुक्त चालक एवं परिचालकों को हटाकर सीनियर कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा या सब इंस्पेक्टर एवं सीनियर ड्राइवर को लगाया जाएगा। इसके अलावा पहली जनवरी 2026 से नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता आएगी, तथा दुर्घटनाओं या अन्य परिस्थितियों में चालकों एवं परिचालकों पर अनुचित रिकवरी नहीं की जाएगी। संघ ने इस सकारात्मक आश्वासन के लिए एम.डी. निपुण जिंदल का आभार व्यक्त किया।





