हिमाचल प्रदेश

Mandi: लोक अदालत में 18 हजार से अधिक मामलों का निपटारा

Admindelhi1
13 Sept 2026 5:28 PM IST
Mandi: लोक अदालत में 18 हजार से अधिक मामलों का निपटारा
x
लोक अदालत में लंबित 18,905 मामलों का समाधान

मंडी: सम्पूर्ण भारतवर्ष सहित मंडी जिला के सभी न्यायालयों में किया गया। जिसमें जिला मंडी के उपमंडल करसोग, गोहर, सरकाघाट, सुंदरनगर व मंडी जिला मुख्यालय में 18 बैंचों का गठन किया गया। विवेक रायस्थ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के अनुसार इसके लिए जुलाई व अगस्त के माह में प्री लोक अदालत की सिटिंग्स भी करवाई गई। उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों का आयोजन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी, पारस डोगर की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर कुल 22430 मामलों को सुनवाई के लिए प्री लोक अदालत सीटिंग्स एवं लोक अदालत की विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया। इन मामलों में से कुल 18905 मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें कुल समझौता राशि 6,13,46,323 रूपए का प्रयोग किया गया।

Next Story