- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: मंडी जिला भाजपा...
Mandi: मंडी जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बनाई संगठन सुधार की रणनीति

मंडी: मंडी जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया और आगामी समय में ओबीसी मोर्चा किस प्रकार संगठन को मजबूत करेगा, इस पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुईl इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा उपस्थित रहे l मंडी जिला प्रभारी नीलम चौधरी ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की नंबर-वन राजनीतिक पार्टी बनी है और इसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव देश और समाज के हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है और ओबीसी मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश में सभी वर्ग कांग्रेस सरकार की नीतियों से दुखी हैं। पंचायत चुनाव समय पर नहीं करवाए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री सुक्खू पंचायत चुनाव करवाने से आखिर क्यों डर रहे हैं?
मंडी जिला भाजपा ओ. बी. सी. मोर्चा प्रभारी नीलम चौधरी ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र हित की विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है और हमारे ओबीसी समाज के लोग को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना भाजपा के साथ हमारा आने वाले समय में काम भी रहेगाl ओबीसी समाज के लिए अगर किसी ने कुछ किया है तो वह भाजपा है कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज को ठगने का काम किया हैl कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





