- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: मंडी उपायुक्त...

x
"लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकारियों की भागीदारी"
मंडी: उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज नगर निगम मंडी चुनावों में आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी को अपना पहचान पत्र दिखाकर पहचान स्थापित की और इसके बाद मतदान किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्वेता देवगन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उपायुक्त अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे।
बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा मतदान अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया और मतदान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
Tagsमंडीमंडी उपायुक्तलाइनमतदानMandiMandi Deputy CommissionerLineVotingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





