- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: बाड़े में घुसकर...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 25 भेड़ों को मार डाला, 3 लापता
Sarita
14 Dec 2024 12:12 PM IST
Mandi: बालीचौकी उपमंडल की भनवास पंचायत में एक तेंदुए ने बाड़े में घुसकर 25 भेड़ों को मार डाला और 3 लापता हैं। जानकारी के अनुसार शालबाड़ गांव में देर रात भेड़पालक चेतराम के बाड़े में एक तेंदुआ घुस आया। बाड़े में 35 भेड़ें थीं, जिनमें से 25 भेड़ें मर गईं और अन्य भेड़ें अधमरी थीं। सुबह जब चेतराम बाड़े में पहुंचा तो उसने देखा कि 25 भेड़ें मर चुकी थीं और कुछ घायल थीं। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान बंती देवी मौके पर पहुंची और वन विभाग व अन्य अधिकारियों को सूचित किया।
इस बीट को संभाल रहे वनरक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और प्रार्थी को नियमानुसार विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। उधर, डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि फील्ड ऑफिसर को रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
TagsMandiबाड़ेतेंदुए25 भेड़ोंमार3 लापताMandienclosureleopardkilled 25 sheep3 missingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





