- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: मंडी में जयराम...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: मंडी में जयराम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Admindelhi1
8 May 2026 9:56 AM IST

x
मंडी: जयराम ठाकुर ने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने हाल ही में नेपाल के काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक विजेताओं से मुलाकात की। मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र स्थित शिकावरी की बेटी होमानी और मंडी के सदर क्षेत्र कोटली की बेटी रेखा को बधाई दी। इस आत्मीय भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ठाकुर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी वे अपनी खेल क्षमता से प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।
Tagsहिमाचलमंडीजयरामखिलाड़ियोंसम्मानितHimachalMandiJairamplayersrespectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





