हिमाचल प्रदेश

Mandi: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगदीश कुमार ने किया दमदार प्रदर्शन

Admindelhi1
8 Nov 2025 5:07 PM IST
Mandi: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगदीश कुमार ने किया दमदार प्रदर्शन
x

मंडी: राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के सातवीं कक्षा के छात्र जगदीश कुमार ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर समूचे लडभड़ोल क्षेत्र का नाम रोशन किया है जगदीश कुमार ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में रजत पदक जीतकर यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल पहुंचते ही जगदीश कुमार का विद्यालय स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया। जगदीश कुमार ने धर्मशाला में आयोजित इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर -14 वर्ग में 28.5 मीटर डिस्क थ्रो करके सिल्वर मेडल हासिल किया है अब उसका चयन इंदौर (मध्य प्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए हुआ है। जगदीश कुमार के पिता बैद्यनाथ मौर्य राजमिस्त्री का काम करते हैं तथा माता उषा देवी गृहणी है।

विद्यालय के सभी अध्यापकों ने जगदीश और उसके कोच स्थानीय विद्यालय के पीटीई देवेंद्र कुमार को माला पहनकर स्वागत किया तथा सभी अध्यापकों ने जगदीश कुमार की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Next Story