हिमाचल प्रदेश

Mandi: दो दिवसीय शिविर में दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी

Admindelhi1
20 Sept 2025 9:44 AM IST
Mandi: दो दिवसीय शिविर में दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी
x

मंडी: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा सुंदरनगर की ओर से विकास खंड धनोटु की ग्राम पंचायत छमियार में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 20 किसानों ने भाग लिया। सुंदरनगर कृषि विकास खंड के खंड तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है तथा जहरमुक्त खाद्यान्न प्राप्त होते हैं। उन्होंने किसानों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर की पशु पालन वैज्ञानिक डॉ. ब्रिज बनिता ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन करने के तरीके बताए। उन्होंने दुधारू पशुओं के लिए संतुलित आहार तैयार करने की विधि पर प्रकाश डाला तथा प्रयोगात्मक रूप से पशु आहार बनाने की प्रक्रिया किसानों को समझाई।

Next Story