हिमाचल प्रदेश

Mandi: सुंदरनगर में पंचायत समिति का गठन पूरा, जीतराम बने उपाध्यक्ष, निर्विरोध चुनाव

Admindelhi1
30 Jun 2026 6:48 PM IST
Mandi: सुंदरनगर में पंचायत समिति का गठन पूरा, जीतराम बने उपाध्यक्ष, निर्विरोध चुनाव
x
रोशन लाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

मंडी: मंडी जिला की पंचायत समिति सुंदरनगर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए मंगलवार को विकास खंड कार्यालय सुंदरनगर स्थित सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्वाचन में रोशन लाल को अध्यक्ष तथा जीतराम को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने की। इस अवसर पर पंचायत समिति सुंदरनगर के कुल 16 में से 14 नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए वार्ड 3- सलापड़ कालोनी (बोबर और कंदार) से पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल तथा उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 8- जड़ोल जड़ोल और सलवाणा से पंचायत समिति सदस्य जीतराम ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। दोनों पदों के लिए अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। इसके चलते एसडीएम ने रोशन लाल को पंचायत समिति सुंदरनगर का अध्यक्ष तथा जीतराम को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन लाल तथा उपाध्यक्ष जीतराम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति सुंदरनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Next Story