हिमाचल प्रदेश

Mandi: प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को किया जागरूक

Admindelhi1
12 Sept 2026 7:37 PM IST
Mandi: प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को किया जागरूक
x
किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी

मंडी: कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला मंडी के विकास खंड धनोटू द्वारा आत्मा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भयारटा में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडी जिला के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश पटियाल, धनोटू विकास खंड के खंड विकास अधिकारी मनमोहन शर्मा, बल्ह विकास खंड के विषय विशेषज्ञ डॉ. विजय चौहान, सहित उद्यान विकास अधिकारी, पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभों, खेती की लागत कम करने तथा कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने के संबंध में किसानों को जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करवाएं।

उन्होंने बताया कि भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में फार्मर रजिस्ट्री महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान किसानों ने विभागीय अधिकारियों से खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

Next Story