हिमाचल प्रदेश

Mandi: पहली ट्राईअम्फ एफसी ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप को लेकर मंडी में उत्साह

Admindelhi1
17 Aug 2026 11:37 AM IST
Mandi: पहली ट्राईअम्फ एफसी ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप को लेकर मंडी में उत्साह
x
फुटसल प्रेमियों के लिए खास आयोजन, मंडी में पहली ट्राईअम्फ एफसी चैंपियनशिप का आगाज

मंडी: मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल द्वारा मंडी में पहली बार ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ हुआ। ट्राईअम्फ एफसी के प्रधान सुशांत शर्मा ने बताया की दस टीमों हिस्सा ले रही है। उन्होने कहा हमारे यूथ क्लब का प्रयास है की युवा नशे से दूर रहे और खेले। जिसमे ट्राईअम्फ एफसी मंडी, ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी, सुंदरनगर एफसी-ए, सुंदरनगर एफसी-बी, एस.टी.सी एफ.सी.-ए, एस.टी.सी एफ.सी-बी, केंद्रीय विद्यालय मंडी एफ सी, तकसिला एफ सी, आल स्टारज् एफसी व बल्ह एफसी। प्रतियोगिता का पहला मैच ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी व केंद्रीय विद्यालय मंडी एफ. सी. के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमों ने कड़ा संघर्ष करते हुए मैच अंतिम क्षणों मे ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी 11-9 से विजयी रहा।

दूसरा मैच एस.टी.सी एफ.सी -ए व सुंदरनगर एफसी-बी के मध्य खेला गया। यह मैच भी संघर्षपूर्ण और रोमांचक मैच रहा जिसमे सुंदरनगर एफसी-बी 18-5 से विजयी रही। तीसरा मैच आल स्टारज एफ व तकसिला एफ सी के मध्य खेला गया जिसमे यह मैच भी संघर्षपुर्ण रहा, दोनो ही टीमे 2-2 करके मैच ड्रा किया। अंत मे पेनेलटी सूट से निर्णय हुआ जो आल स्टारज एफ सी 5-4 से विजयी रहा। चौथा मैच सुंदरनगर एफसी-ए व बल्ह एफसी के मध्य खेला गया। जिसमें सुंदरनगर एफ सी ए2-6 से विजयी रहा। पांचवां मैच ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंण्डी व आल स्टारज एफ सी के मध्य खेला गया। यह मैच एकतरफा ही रहा जिसमे ट्राईअम्फ यूथ क्लब मण्डी 16-2 से विजयी

रही । सोमवार को पहला मैच ट्राईअम्फ यूथ क्लब मंडी व एस. टी. सी एफ.सी -बी के मध्य खेला जाएगा । इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, जिला फुटबाल संघ से लीला विलास, फुटबाल कोच विक्रम बिष्ट, विजय राज शर्मा, ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल के हेड कोच धरमपाल, मैनेजर विवेक कटोच, संरक्षक डा ऋषभ शर्मा, आकाश, समृद्ध, मनीष उपस्थित रहे।

Next Story