हिमाचल प्रदेश

Mandi: ओएनजीसी के बोर्ड में शामिल हुईं डॉ. अर्चना ठाकुर, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त

Admindelhi1
17 Aug 2026 7:57 PM IST
Mandi: ओएनजीसी के बोर्ड में शामिल हुईं डॉ. अर्चना ठाकुर, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त
x

मंडी: भारत सरकार के पैट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस मंत्रालय ने हिमाचल भाजपा नेत्री डॉक्टर अर्चना ठाकुर को सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उपक्रम तेल और प्रकृतिक गैस निगम ओ एन जी सी की तीन वर्ष के लिए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है ।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के घागस क्षेत्र से संबंध रखने वाली डॉक्टर अर्चना ठाकुर अपने परिवार के साथ कुल्लू में रहती है। एक सैनिक परिवार की पृष्ठभूमि से संबंध रखने बाली डॉक्टर अर्चना ठाकुर की स्कूल और कालेज की शिक्षा दीक्षा शिमला में हुई और उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 1999 में राजनैतिक विज्ञानं में डॉक्टरेट की डिग्री ग्रहण की। वह इस समय हिमाचल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है। इससे पहले वह राज्य भाजपा की आई टी और सोशल मीडिया सेल के दो बार कमान सम्भाल चुकी हैं ।

उनका दो दशकों का शैक्षणिक , प्रशासनिक और समाज सेवा का अनुभव है। उन्होंने महिलाओं के सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर काम किया है जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है । वह इस प्रतिष्ठित पद पर मनोनीत होने वाली पहली हिमाचली महिला है।

Next Story