हिमाचल प्रदेश

Mandi: मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा तैयारियां

Admindelhi1
11 May 2026 10:30 AM IST
Mandi: मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा तैयारियां
x

मंडी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इसमें समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, बीएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया । आपदा प्रबंधन प्रभारी विनोद कुमार ने विभिन्न समितियों सर्च एंड रेस्क्यू टीम, फर्स्ट ऐड टीम, फ़ायर सेफ़्टी टीम, इवैक्यूएशन टीम, अवेयरनेस वॉर्निंग एंड इंफ़ॉर्मेशन टीम और साईट सिक्योरिटी टीम का गठन कर उन्हें विभिन्न ज़िम्मेदारियां दी।

मीडिया प्रभारी दया राम ने बताया कि प्रत्येक समिति ने अपना-अपना कार्य बख़ूबी किया । सभी समितियों के प्रभारी व उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी विद्यार्थियों को आपदा से बचाव हेतु प्रेरित किया और आपदा आनेर संयम बरतने, भगदड़ न करने तथा भयभीत न होने का आह्वान किया । आपदा आने पर स्वयम् को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक दिशा - निर्देश दिए तथा सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को कहा ।

सभी टीम्स के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को सुरक्षित रखते हुए सफलतापूर्वक आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल करवाई गई ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में सभी को अवगत कराते हुए संयम पूर्वक उस से निपटने हेतु आवश्यक उपायों के बारे जानकारी दी। उन्होंने सभी टीमों तथा बच्चों को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया ।

Next Story