हिमाचल प्रदेश

Mandi: सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, जैंशला गांव में मची अफरा-तफरी

Admindelhi1
27 Aug 2026 2:40 PM IST
Mandi: सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, जैंशला गांव में मची अफरा-तफरी
x
सिलेंडर ब्लास्ट ने उजाड़ा आशियाना, मंडी के जैंशला गांव की घटना

मंडी: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के तहत सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव जैंशला गांव में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक मंजिला रिहायशी मकान में आग लग गई। अचानक भड़की आग ने कुछ ही समय में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से आठ कमरे और उनमें रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे गैस सिलेंडर फटने के बाद मकान में आग लगी। आग की लपटें उठते ही परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी विकराल थी कि मकान में रखा फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना में टीकमचंद, देवेंद्र कुमार और जालमू देवी के मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Next Story