हिमाचल प्रदेश

Mandi: गोखड़ा में सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Admindelhi1
24 April 2026 10:02 AM IST
Mandi: गोखड़ा में सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
x

मंडी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, गोखड़ा में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय, पर्यावरण चेतना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पृथ्वी दिवस चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा जसवाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश नंदा को सौंपी गई थी। वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान पर कनिका कक्षा +1, विवेकानंद हाउस , द्वितीय स्थान एकता कक्षा +1, कल्पना चावला हाउस, तृतीय स्थान पर संजना कक्षा +2, रामानुजम हाउस रही। उसी प्रकार निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता एवं निखिता कक्षा 12वीं, द्वितीय स्थान पलक शर्मा 11वीं, मानसी 12वीं, मोहित (12वीं), तृतीय स्थान :निशा 12वीं, दीपाली 12वीं, पृथ्वी दिवस चित्रकला प्रतियोगिता पृथ्वी संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त एवं प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान : मन्नत कक्षा 10वीं, द्वितीय स्थान प्रीति कक्षा 10वीं, तृतीय स्थान पर सिद्धार्थ कक्षा 9वींरहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा जसवाल द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Next Story