- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: अमेरिका की...
Mandi: अमेरिका की टैरिफ नीति के विरोध में माकपा ने जताया रोष

मंडी: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा सेरी चांदनी ट्रंप के टैरिफ आंतकवाद के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के उन देशों को शुल्क के आतंकवाद से डरने का काम कर रहे हैं जो अमेरिका की व्यापार शर्तों को नहीं मानते हैं और अमेरिका के साथ उसके व्यापारिक हितों की रक्षा करने के लिए व्यापारिक समझौता नहीं करते हैं। उनके देश की वस्तुओं पर जो अमेरिका में बेची जाती है उन पर मनमाना शुल्क लगाकर उन वस्तुओं की कीमतों अमेरिका के बाजार में महंगी हो जाती हैं। पैदा करने वाले देशों को इसका नुकसान पहुंचता है परंतु अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लाभ होता है। इसलिए अपने देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अमेरिका इसका इस्तेमाल कर रहा है।
शुल्क से अमेरिका अपने देश की मेहनतकशों पर भी बोझ डालता है तथा दुनिया के दूसरे देशों की मेहनतकशों पर भी। हमारे देश पर भी ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया है। हमारे देश से अमेरिका को कृषि वस्तुएं,कपड़ा, मछली, हीरे, मध्य छोटे व सूक्ष्म उद्योगों से पैदा होने वाली वस्तुएं भेजी जाती हैं। इन वस्तुओं पर जब 50% कर लगेगा तो ये बहुत महंगी हो जाएगी। इसका देश से निर्यात घंटे का सौदा बन जाएगा। इससे इनका उत्पादन भी काम हो जाएगा। बहुत सी फैक्ट्रियां बंद हो जाएगी। इस देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा और बेरोजगारी बढ़ेगी क्योंकि जो लोग इसमें काम कर रहे थे, उन्हें अपनी नौकरी से हाथ होना पड़ेगा। मोदी सरकार हमारे देश की स्वतंत्र विदेश नीति को लगातार अमेरिका परस्त बनाने का काम कर रही है।
अमेरिका के उत्पादों पर उतना ही टैरिफ लगाकर अमेरिका को चोट पहुंचाई है वह अमेरिका को पीछे हटना पड़ा है। इन सभी मुद्दों के खिलाफ आज यह प्रदर्शन किया गया और मोदी सरकार ट्रंप टैरिफ आंतकवाद का खुलकर विरोध करें। इस अवसर पर कम राज्य कमेटी सदस्य सुरेश सरवाल, बीना वैद्य, राजेश शर्मा,गोपेंद्र, दीपक, अंकुर दीप, इत्यादि ने हिस्सा लिया।





