हिमाचल प्रदेश

Mandi: नगर निगम मंडी के पार्षदों ने हैरिटेज वॉक में भाग लिया

Admindelhi1
18 Feb 2026 8:54 PM IST
Mandi: नगर निगम मंडी के पार्षदों ने हैरिटेज वॉक में भाग लिया
x
"हैरिटेज वॉक में पार्षदों की सक्रिय भागीदारी"

मंडी: नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा एवं पार्षदगणों ने जिला प्रशासन के सहयोग से छोटी काशी मंडी, मांडव्य नगरी के गौरवमयी 500 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित हैरिटेज वॉक में भाग लिया। यह कार्यक्रम नगर की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस हैरिटेज वॉक का सफल संचालन जिला प्रशासन मंडी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सत्यमहेश ने प्रतिभागियों को नगर के विभिन्न प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण करवाया।

उन्होंने मंदिरों की विशिष्ट स्थापत्य शैली, उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक महत्व तथा उनसे जुड़ी लोकमान्यताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार ये मंदिर मंडी नगर की पहचान का अभिन्न अंग हैं और सदियों से यहां की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते आए हैं।

हैरिटेज वॉक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

.प्रतिभागियों ने नगर की प्राचीन धरोहरों को निकट से देखकर गौरव की अनुभूति की तथा अपने इतिहास से जुड़ने का अवसर प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपने इतिहास और परंपराओं से अवगत कराते हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि भविष्य में आयोजित होने वाली हैरिटेज वॉक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, ताकि हमारी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सामूहिक योगदान सुनिश्चित हो सके।

Next Story