- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: ब्रेक फेल से...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: ब्रेक फेल से अनियंत्रित हुई एचआरटीसी बस, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Admindelhi1
23 July 2026 12:00 PM IST

x
लड़भड़ोल में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
मंडी: मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल के लड़भड़ोल में बुधवार शाम को हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस ब्रेक हो जाने से पलट गई। उस समय उसमें पांच सवारियां थी जो सभी सुरक्षित बताई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद सवा तीन बजे जब जोगिंदरनगर डिपो की यह बस लड़भड़ोल से गंगोट रूट पर थी तो कुछ ही देर बाद बस की ब्रेक फेल हो गई। इसका पता लगते ही चालक ने बेहद होशियारी से काम लेते हुए बस को सामने पहाड़ी से टकरा दिया जिससे यह बस बीच सड़क में पलट गई। बस में उस समय एक महिला, दो बच्चियां व दो युवतियां सवार थी। सभी सुरक्षित बच गई।
हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि बस पलटी है, सवारियां सुरक्षित हैं कोई नुकसान नहीं हुआ है। जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Tagsमंडीब्रेक फेलअनियंत्रितएचआरटीसी बससभी यात्रियोंसुरक्षितMandiBrakes failout of controlHRTC busall passengers safeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





