हिमाचल प्रदेश

Mandi: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने वशिष्ठ जनों से संवाद कर लिया आशीर्वाद

Admindelhi1
15 Jun 2026 10:00 AM IST
Mandi: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने वशिष्ठ जनों से संवाद कर लिया आशीर्वाद
x
दुष्यंत कुमार गौतम की वशिष्ठ जनों से शिष्टाचार भेंट

मंडी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी प्रवास के दौरान विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज क्षेत्र के वशिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राकेश कपूर, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुशील चंद्र, पूर्व डीआईजी खेमचंद शर्मा, तथा स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. एच.एल. कपूर से भी भेंट की l

दुष्यंत कुमार गौतम ने समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन को राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सुझावों को सुना। इस अवसर पर उनके साथ है सदर विधायक अनिल शर्मा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जय राणा भाजपा जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा पूर्व मेयर वीरेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे l

Next Story