हिमाचल प्रदेश

Mandi: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Sanjna Verma
10 July 2024 12:36 AM IST
Mandi: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
x
Mandi: मंडी जिला मंडी के तहत बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर 4 नंबर स्टेशन के पास हुआ, जहां एक truck की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह कुचला गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक सुंदरनगर से बग्गी की ओर जा रहा था जबकि बग्गी की ओर से एक बाइक सवार सुंदरनगर की ओर जा रहा था।जब दोनों वाहन 4 नंबर स्टेशन के पास पहुंचे तो अचनाक बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयनाक था कि ट्रक बाइक चालक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे में मारे गए बाइक सवार की पहचान इंद्रजीत (38) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में की गई है। सुबह ड्यूटी पर जाते समय ही रास्ते में उसके साथ ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत के एक एक साल के दो छोटे बच्चे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों अपने-अपने रास्ते सही जा रहे थे लेकिन सड़क के साथ कीचड़ होने पर बाइक फिसल गई और बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जब तक चालक को इस बात का आभास हुआ तब तक युवक के Tire के नीचे आने से चिथडे़ हो गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अपने आप ही पुलिस थाना में जाकर सरेंडर कर दिया है।
Next Story