- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मंडी के कलाकारों ने...

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में कलाकारों और रंगकर्मियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है। मंडी कल्चरल एंड थिएटर जॉइंट फोरम की बैठक में नौ प्रमुख सांस्कृतिक एवं थिएटर संगठनों ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम और नियमित रिहर्सल के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया।
नगर निगम पार्षद एवं वरिष्ठ रंगकर्मी सरिता हांडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस मांग को प्रशासन, नगर निगम, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के सामने उठाया जाएगा।
सरिता हांडा ने कहा कि मंडी के कलाकारों को बेहतर मंच और रिहर्सल सुविधाएं मिलना समय की जरूरत है। इसके लिए फोरम को मजबूत बनाकर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में मांडव्य कला मंच, नव ज्योति कला मंच, अंकुर कला मंच, शाख मंडी, सबरंग कला मंच, प्रयास कला परिषद और तपस नृत्य अकादमी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोरम का उद्देश्य शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम और स्थायी रिहर्सल स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करवाना है।





