- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: अनिल शर्मा ने...
Mandi: अनिल शर्मा ने NH-003 निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

मंडी: मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने रविवार को अधिकारियों के साथ मंगवाई-तल्याहड़-कोटली तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 003 का निरीक्षण किया। अनिल शर्मा ने मंडी के मंगवाई से तल्याहड, कोटली तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राज्यमार्ग का मोर्थ कंपनी, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, एस डी एम कोटली, वन विभाग, बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ इस सड़क का निरीक्षण किया। इस रोड़ के कारण प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनी, जिनका मौके पर निवारण करने को लेकर मोर्थ सहित सभी विभागों को इसका निपटारा करने के लिए आदेश दिए। विधायक अनिल शर्मा ने सख्त लहजे में अधिकारियों को कहा कि कार्य में गुणवत्ता पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनियों की अत्याधिक शिकायतें होने के कारण निरीक्षण मंडी से केवल कोटली तक ही हो पाया है। जबकि मंडी विधान सभा क्षेत्र के अधीन बाकी बचे रोड़ का निरीक्षण किसी अन्य तिथि पर दोबारा से किया जाएगा।





