हिमाचल प्रदेश

Mandi: स्वर्णकार एसोसिएशन में नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

Admindelhi1
13 Sept 2026 12:01 PM IST
Mandi: स्वर्णकार एसोसिएशन में नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
x
नियमों की अवहेलना करने वालों को एसोसिएशन से किया बाहर

मंडी: स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन मंडी ने नियमों की अवहेलना करने वालों को दिखाया बाहर का रास्ता। एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में प्रधान आशुतोष पाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जितेंद्र चोपड़ा चीफ पैट्रन, महेशपुरी पैट्रन , सरदार सर्व सुखपाल सिंह मल्होत्रा पैट्रन, सरदार भगवंत सिंह पैट्रन, जितेंद्र पुरी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व्यापार मंडल मंडी उपस्थित रहे। बैठक में इस वर्ष नेपाल और भारतवर्ष हुई त्रासदी में जिन्होंने जान गंवाई है उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

महासचिव गौरव चोपड़ा ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का विवरण दिया एवं सभी को सरकार द्वारा निर्धारित नए नियमों से अवगत करवाया। जिसमें सिल्वर हॉलमार्किंग को विशेष महत्व दिया गया। बैठक में सदस्यों का मासिक शुल्क सौ- सौ रुपए बढ़ाने का निर्णय किया गया। महेशपुरी ने उनके कार्यकाल में एसोसिएशन की गतिविधियों को वर्तमान की कार्यकारिणी द्वारा सुचारू रूप आगे बढ़ाने पर सभी कार्यकारिणी के सदस्यों की प्रशंसा की, और सर्व सुखपाल सिंह मल्होत्रा ने व्यापार के बदलते परिवेश के अनुसार ढलने के सुझाव बताए। जबकि भगवंत सिंह ने मंडी एसोसिएशन को जिला स्तर तक विस्तार करने का सुझाव भी रखा।

प्रधान आशुतोष पाल ने वार्षिक अवकाश 25 दिसंबर 2026 से 01 जनवरी 2027 तक घोषित किया। कुछ सदस्य एसोसिएशन के नियमों की अवहेलना कर रहे थे, उन्हें एसोसिएशन से बाहर कर दिया गया है।

आशुतोष ने सभी सदस्यों को एसोसिएशन में मिल जुलकर रहने का प्रण करवाया।

बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान संत मल्होत्रा, भास्कर चोपड़ा, उपप्रधान संजय सोनी, विपिन सोनी, प्रेस सचिव सरदार राजा सिंह, कोषाध्यक्ष विकास सेखरी एवं कोटली के कोऑर्डिनेटर रवि सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Story