हिमाचल प्रदेश

Mandi: आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने विश्वविद्यालय के विजन को किया साझा

Admindelhi1
20 May 2026 12:39 PM IST
Mandi: आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने विश्वविद्यालय के विजन को किया साझा
x
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता पर विशेष जोर: अवस्थी

मंडी: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, प्रशासनिक सुदृढ़ता तथा भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोधपरक दृष्टिकोण तथा नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित करना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है । उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे समर्पण, निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। इससे पूर्व कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी का जन्मदिवस गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण आचार्य राजेश कुमार शर्मा तथा कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनील ठाकुर ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलपति

महोदय को स्मृति चिन्ह, शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता अकादमिक मामले डॉ.पवन चंद, अधिष्ठाता अनुसंधान

डॉ. लखवीर सिंह, अधिष्ठाता योजना एवं विकास डॉ. सनील ठाकुर, अधिष्ठाता कॉलेज विकास परिषद डॉ. अक्षय कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार शर्मा, अधिष्ठाता प्रबंधन डॉ. करण गुप्ता, विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. रामपाल, डॉ. योगेश शर्मा व डॉ. परीक्षित शर्मा सह कुलसचिव, इंजी हनीत राणा सहायक कुल सचिव, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपीयू के कुलपति एवं अन्य।

Next Story