- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: तेज टक्कर से...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: तेज टक्कर से मची चीख-पुकार, मंडी-कुल्लू हाईवे पर तीन की मौत, छह घायल
Admindelhi1
20 Aug 2026 5:46 PM IST

x
मंडी-कुल्लू हाईवे पर भीषण टक्कर, तीन लोगों ने गंवाई जान, छह घायल
मंडी: मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा नंबर टनल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tagsमंडीतेज टक्करचीख-पुकारमंडी-कुल्लू हाईवेतीन की मौतछह घायलMandiviolent collisionscreamsMandi-Kullu Highwaythree deadsix injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





