हिमाचल प्रदेश

Mandi: बल्ह में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ का आयोजन

Admindelhi1
18 Sept 2026 10:35 AM IST
Mandi: बल्ह में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ का आयोजन
x
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हवन-यज्ञ और सेवा कार्यक्रम

मंडी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मंडी संगठनात्मक जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक मंडल के भंगरोटू स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने भंगरोटू वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए, नागचला हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा सहयोग स्कूल पहुंचकर विशेष बच्चों को खाद्य सामग्री भेंट की।

जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और बल्ह के विधायक इन्दर सिंह गांधी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में रिवालसर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, करण वीर कौंडल, गोविंद ठाकुर, मनीष सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर मंडी जिले में आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत लगभग 50 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम रखे गए हैं, जिसके अंतर्गत आज शाम 6 से 7 बजे के बीच त्रिवेणी संगम तथा रिवालसर में विशेष दीप प्रज्वलन आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस अभियान को श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया है।

Next Story