- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मनाली की बेटी रमा...
हिमाचल प्रदेश
मनाली की बेटी रमा ठाकुर ने फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची किलीमंजारो चोटी
Shantanu Roy
10 Feb 2023 9:51 AM GMT
![मनाली की बेटी रमा ठाकुर ने फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची किलीमंजारो चोटी मनाली की बेटी रमा ठाकुर ने फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची किलीमंजारो चोटी](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/10/2531991-untitled-18-copy.webp)
x
बड़ी खबर
पतलीकूहल। मनाली के शुरु गांव की होनहार पर्वतारोही रमा ठाकुर (34) ने 5685 मीटर किलीमंजारो चोटी को फतह कर मनाली का नाम विदेश में रोशन किया है। दिले राम ठाकुर की बेटी रमा ठाकुर 5 फरवरी को माऊंट किलीमंजारो पर चढ़ने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली महिला बनी है। किलीमंजारोअफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। यह समुद्र तल से ऊपर सबसे ऊंचा एकल मुक्त खड़ा पर्वत भी है। रमा की मानें तो इस चुनौतीपूर्ण अभियान ने उसके साहस, धैर्य और धीरज की परीक्षा ली। रमा मारंगु रूट के माध्यम से इस अभियान में निकली थी। उसका यह अभियान बेंगलुरु से शुरू हुआ।
रमा बेंगलुरु के इंडस स्कूल ऑफ लीडरशिप में लीडरशिप ट्रेनर के रूप में काम कर रही है। रमा ने बताया कि उसका यह अभियान 11 दिन तक चला। इस दौरान उसके साथ उत्तराखंड के सहयोगी पर्वतारोही प्रवीण राणा सहित स्कूल के 9 छात्र भी इस चोटी को फतह करने में सफल रहे। रमा ने बताया कि उसने इससे पहले माऊंट दोस्ती, माऊंट यूनाम, माऊंट देव टिब्बा को फतह किया है। वह मनाली के हिमालयी महिला साहसिक संघ की उपाध्यक्ष भी है। उसका उद्देश्य महिला पर्वतारोहियों को उनकी कमाई के साधन के रूप में साहसिक क्षेत्र में काम करने और समाज की रूढ़िवादी सोच में बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। रमा ने बताया कि उसका लक्ष्य 2024 में माऊंट एवरैस्ट को फतह करना है, जिसके लिए वह प्रायोजन की तलाश में है। मनाली वासियों सहित विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने रमा की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी है।
Tagsहिमाचल प्रदेशहिमाचल न्यूज़हिमाचल खबरहिमाचल की खबरहिमाचल ब्रेकिंगहिमाचल ब्रेकिंग न्यूज़Himachal PradeshHimachal NewsHimachal BreakingHimachal Breaking Newsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story