- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Manali : साहसिक खेल का...
हिमाचल प्रदेश
Manali : साहसिक खेल का डरावना चेहरा, ज़िप लाइन से गिरने की घटना हुई वायरल
Saba Naaz
15 Jun 2025 6:35 PM IST

x
Himachal Pradesh हिमाचलप्रदेश : पर्यटन नगरी के नेहरु कुंड इलाके में जिप लाइन से गिरकर एक बच्ची घायल हो गई है। हालांकि, मामला आठ जून का है, लेकिन एक सप्ताह के बाद सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हुआ है।
हैरत यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाने से इंकार किया। पर्यटन विभाग ने भी वीडियो वायरल होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आठ जून को महाराष्ट्र के नागपुर से घूमने आई 10 वर्षीय तृषा पुत्री प्रफुल्ल नेहरु कुंड में जिप लाइन कर रही थी। बीच में पहुंचते ही रस्सी टूटने के कारण वह लगभग 30 फीट नीचे खाई में गिर गई।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मनाली अस्पताल लाया गया था। वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उसे नागपुर लेकर गए। उसका इलाज नागपुर अस्पताल में चल रहा है। एक सप्ताह बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाने से इंकार किया था। लिहाजा, मामला दर्ज नहीं किया गया। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे चिरंजी लाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर जिप लाइन संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Tagsसाहसिकखेलडरावनाचेहराज़िप लाइनघटनावायरलadventuresportscaryfacezip lineeventviralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





