हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर पलटने से व्यक्ति की मौत

Admin4
24 March 2023 11:28 AM GMT
ट्रैक्टर पलटने से व्यक्ति की मौत
x
धर्मशाला। जिला कांगड़ा से इस वक्त की बड़ी जानकारी सामने आ रही है, बता दें कि नगरोटा बगवां में पुलिस चौकी बड़ोह के पलाह चकलू में सरिए से लदे ट्रेक्टर के पलट जाने से पटारी गांव के रहने वाले 62 वर्षिय भूमिलाल की मृत्यु हो गई।
पलाह चकलू गांव में ट्रैक्टर के पलटने से ट्रेक्टर में लदा सरिया भूमिलाल के ऊपर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रेक्टर चालक बाल- बाल बच गया जबकि 18 वर्षीय लड़का घायल हो गया। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक भूमिलाल अपने घर रढ गांव से ट्रेक्टर पर सरिया लाद कर ले जा रहा था। जिस दौरान यह हादसा हो गया, फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Next Story