- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जामुन तोड़ने पेड़ पर...
हिमाचल प्रदेश
जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति, पैर फिसलकर निचे गिरने से मौत
Admin4
23 July 2023 10:48 AM GMT

x
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में हरिपुर पुलिस थाना के अंतर्गत महाराणा प्रताप सागर झील के किनारे एक व्यक्ति का शव गली-सड़ी हालत में बरामद हुआ है। हालाँकि अभी तक मिले हुए शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। परन्तु मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा मृतक की दाई बाजू पर एक टैटू भी है, जिस पर आई लव एम अंकित लिखा है।
जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप सागर झील के किनारे एक व्यक्ति का शव गली-सड़ी हालत में मिला। जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देहरा अस्पताल मोर्चरी में रखा है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त हेतु चित्र भी जारी किए गए हैं। गुमशुदा के परिजन अगर शिनाख़्त करते हैं तो कृपया हरिपुर पुलिस थाना के फ़ोन न.01970-265020 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story