हिमाचल प्रदेश

3 किलो 84 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 July 2023 9:25 AM GMT
3 किलो 84 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
x
कुल्लू। नारकोटिक्स कुल्लू की टीम जिसमें स्थान दवाड़ा, हणोगी मंदिर के नजदीक पैट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति जवाहर लाल पुत्र शिव चंद गांव तांदला पोस्ट ऑफिस काईस तहसील व जिला कुल्लू (51) से 3 किलो 84 ग्राम अफीम बरामद की है।
आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत पुलिस थाना औट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार किया गया है जिसे कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. हेमराज ने की है। उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story