- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला में नशा तस्करी...
शिमला में नशा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 8 किलो चरस बरामद

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ठियोग क्षेत्र के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ छापेमारी कर करीब आठ किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 1,05,690 रुपये नकद और वजन करने वाली मशीन भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार तड़के बहानी गांव में छापेमारी की गई। श्याम सिंह के घर से 1.7 किलोग्राम, लक्ष्मी नंद के घर से करीब 900 ग्राम और हरि वल्लभ के घर से 5.5 किलोग्राम चरस बरामद हुई। तीसरे ठिकाने से नकदी और वजन मशीन भी मिली।
तीनों आरोपियों के खिलाफ ठियोग थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब चरस के स्रोत, संभावित खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कमर्शियल मात्रा के नशीले पदार्थों से जुड़े 27 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि वर्ष 2023 से 2025 के बीच ऐसे कुल 26 मामले दर्ज हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, बड़े नशा तस्करों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





