- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 200 से अधिक बने काल का...
हिमाचल प्रदेश
200 से अधिक बने काल का ग्रास...मानसून सीजन में अब तक करोड़ों का नुक्सान
Gulabi Jagat
18 Aug 2022 2:29 PM GMT

x
मानसून सीजन में अब तक करोड़ों का नुक्सान
शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन लगातार कहर ढा रहा है, जिससे लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को करोड़ों का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही मानसून सीजन में अब तक 200 से ज्यादा लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। मानसून सीजन के दौरान हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं तथा कई अभी भी लापता चल रहे हैं। बता दें कि जब से मानसून सीजन शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक प्रदेश को करोड़ों का नुक्सान हो चुका है।
राज्य में मानसून सीजन के दौरान अभी तक 1014 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग को 568.62 करोड़, जल शक्ति विभाग 425.92 करोड़, बिजली विभाग को 68 लाख और निजी संपत्ति को 10.15 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है। वहीं, 205 लोगों की जान जा चुकी हैं, 387 लोग घायल हुए जबकि 07 लोग अभी भी लापता हैं।

Gulabi Jagat
Next Story