हिमाचल प्रदेश

गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर लगा लंबा जाम, बीच सडक़ पलटी पंजाब से पराली ला रही ट्रैक्टर ट्राली

Gulabi Jagat
16 Jan 2023 9:25 AM GMT
गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर लगा लंबा जाम, बीच सडक़ पलटी पंजाब से पराली ला रही ट्रैक्टर ट्राली
x
गगरेट। गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर स्थित वन विभाग की चेक पोस्ट के समीप पंजाब से पराली लेकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में आशादेवी-अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग से होते हुए यातायात बहाल करवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो इस दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार रहा। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में यातायात चालक की जान बच गई। हालांकि उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट ले जाया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाकर यातायात बहाल करने के लिए पुलिस मोर्चे पर डटी हुई है।
Next Story