हिमाचल प्रदेश

नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

Admin4
3 Sep 2023 1:07 PM GMT
नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार
x
ऊना। जिला ऊना की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान में काफी कामयाबी हासिल कर ली है। नशा तस्करों का ताज़ा मामला गगरेट पुलिस थाना के समीप पुराने अंब मार्ग से सामने आया है जहां पुलिस ने दो युवकों से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों की पहचान सचिन चौधरी, निवासी गांव पलवाना, जिला कांगड़ा और अमन शर्मा, निवासी मिशन मार्ग, कांगड़ा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पुराने अंब मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान सभी वाहनों को तलाशी के लिए रोका जा रहा था। जिसके चलते पुलिस ने एक बाइक को तलाशी के लिए रोका और तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक सवार दोनों युवकों से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोपी नशीले पदार्थ को होशियारपुर से लेकर आ रहे थे। वसुधा सूद डीएसपी अंब द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस जीरो टालरेंस नीति पर कार्य कर रही है।
Next Story