- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- तेंदुए ने महिला पर कर...
तेंदुए ने महिला पर कर दिया हमला, क्षेत्र में दहशत का मौहाल

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके की कोटापाब पंचायत में एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिला का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कोटापाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी (52) सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी गोशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी। इस बीच एक गोशाला से घास निकालते वक्त भीतर ही तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला किसी तरह हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चुंगल से छूटी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तेंदुए ने महिला के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में घाव किए हैं। महिला के चिल्लाने से तेंदुए गोशाला से बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





