- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- दैनिक वेतन भोगी की...
दैनिक वेतन भोगी की नौकरी छोड़कर अपनाई कृषि, केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा

पालमपुर। दैनिक वेतनभोगी की नौकरी छोड़ कृषि को आजीविका के रूप में अपनाने वाले किसान को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। मंडी जिले के कुंदन लाल को राष्ट्रीय स्तर पर पंडित दीन दयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कुंदन लाल को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने कृषि दूत के रूप में चयनित किया हुआ है। गत 16 जुलाई को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 94वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रुपए, स्मृतिचिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में वर्चुअल मोड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जिला मंडी के अन्य प्रगतिशील किसान-कृषि दूत व पंडित दीन दयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार 2020 के विजेता किसान संजय कुमार द्वारा खेती में अपनाई गईं तकनीकों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में देश के केवल 4 किसानों का ही चयन हुआ था।
