- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- चंडीगढ़-मनाली NH पर औट...
हिमाचल प्रदेश
चंडीगढ़-मनाली NH पर औट के पास भूस्खलन, फोरलेन पर गिरा मलबा
Shantanu Roy
12 Jun 2023 10:07 AM GMT

x
पंडोह। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे नवनिर्मित फोरलेन पर औट के शनि मंदिर के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के आसपास पहाड़ी में अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते मलबा व बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे और फोरलेन पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। वहीं एएनएचआई द्वारा जेसीबी से मलबे को हटाकर मार्ग को वनवे कर दिया गया है तथा शाम तक मार्ग को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। बता दें कि फोरलेन बनने से सफर तो सुहाना होगा परंतु पहाड़ों से भूस्खलन होने का खतरा भी बना रहेगा। शनि मंदिर के पास जहां यह भूस्खलन हुआ है वहा पर पहाड़ों की स्थिति ठीक नहीं है। फोरलेन कटिंग के समय भी यहां पर बार-बार भूस्खलन होता रहता था। ऐसे कई स्पॉट फोरलेन पर हैं जहा कटिंग पूरी होने के बाद भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the dayrelationship with the publicbig news across the countrylatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newsstate-wise newsToday's NewsBig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Shantanu Roy
Next Story