हिमाचल प्रदेश

भू-स्खलन निर्माण कंपनी को साई-बद्दी सडक़ पर बताया जिम्मेदार

Shreya
12 Aug 2023 7:25 AM GMT
भू-स्खलन निर्माण कंपनी को साई-बद्दी सडक़ पर बताया जिम्मेदार
x

साईं: दून के पहाड़ी क्षेत्र साई को बद्दी से जोडऩे वाला मार्ग प्रतिदिन हो रहे लैंड स्लाइड के चलते बंद हो रहा है। इस मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टाने गिरती हैं, जिससे मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। स्थानीयों लोगों ने निर्माण कार्य में लगी कंपनी को भी इसका जिम्मेदार बताया है उनका मानना है कि कंपनी सिर्फ मार्ग पर गिरे पत्थरों को ही हटाया जाता है, लेकिन जो चट्टान गिरने वाली होती है उसको हाथ भी नहीं लगाया जाता है। इसके चलते जरा सी बारिश होने के बाद वह चट्टान भी छिटक कर मार्ग पर आ जाती है।

इससे न केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है बल्कि मार्ग को भी नुकसान हो रहा है। इस सडक़ संपर्क मार्ग से लगभग पांच पंचायत के लोग चंडीगढ़, कालका, अंबाला, दिल्ली, बद्दी, नालागढ़ आदि स्थानों के लिए जाते हैं। अधिकतर युवा बीबीएन क्षेत्र में उद्योगों में कार्यरत हैं और वह अपनी ड्यूटी के लिए दिन-रात इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सडक़ हालांकि बार-बार गिर रहे पत्थरों की वजह से उनमें भी डर का माहौल है। क्षेत्र के लोगों की सरकार से मांग है की कृपा करके इन अधिकारियों को आदेश करें की जो भी सडक़ के किनारे ऐसा नाजुक पत्थर पड़ा है जो कभी भी गिर सकता है उसे कृपा करके सडक़ से किनारे कर दें। स्थानीय ग्रामीणों रंजना शर्मा, ठाकुर रामलोक नंबरदार, सूबेदार निक्का राम, कृष्ण स्वरूप, बलमा शर्मा, रामेश्वर ठाकुर आदि ने विभाग व कंपनी के अधिकारियों से मांग की है कि जो भी पत्थर सडक़ के किनारे पड़े हैं या फिर गिरने की कगार पर हैं, उन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए

Next Story