- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- भूस्खलन से बंद पांवटा...
हिमाचल प्रदेश
भूस्खलन से बंद पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे 15 घंटे बाद बहाल
Shantanu Roy
21 Nov 2022 9:06 AM GMT

x
बड़ी खबर
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे 707 हेवणा के पास 15 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है। हेवणा के पास भूस्खलन होने के कारण नैशनल हाईवे से पूर्ण रूप से बंद हो गया था। इस कारण गिरिपार क्षेत्र की करीब 40 पंचायतों का पांवटा साहिब से संपर्क कट गया था। संबंधित कंपनी ने पोकलेन मशीनें लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद नैशनल हाईवे को बहाल कर दिया है। बता दें कि इन दिनों पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे 707 का 1350 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ीकरण का कार्य चला हुआ है। हेवणा के पास संबंधित कंपनी ने सड़क चौड़ी करने के लिए पोकलेन मशीन से खुदाई का काम चलाया हुआ है।
शनिवार को खुदाई के दौरान अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया था जिस कारण पहाड़ी से पत्थर व भारी मात्रा में मिट्टी सड़क पर आ गई तथा सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। नैशनल हाईवे बंद होने के बाद प्रशासन ने संबंधित कंपनी को और मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं तथा कंपनी ने 3-4 पोकलेन लगाकर शनिवार देर रात 2 बजे तक नैशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया गया। इसके बाद नैशनल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजैक्ट डायरैक्टर विवेक पंचाल ने बताया कि काम करते समय हेवणा के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण नैशनल हाईवे बंद हो गया था। संबंधित कंपनी ने पोकलेन मशीनें लगाकर नैशनल हाईवे शनिवार देर रात को बहाल कर दिया है।
Next Story